Tuesday, April 21st, 2026

बिहार में पूर्वी चंपारण के पताही थाना क्षेत्र में बस दुर्घटना में 15 यात्री घायल, मची चीख-पुकार

पटना 
बिहार में पूर्वी चंपारण के पताही थाना क्षेत्र में बस दुर्घटना में 15 यात्री घायल हो गए। वहीं, इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस सूत्रोंं के अनुसार, पताही के जिहुली घाट के समीप यह हादसा हुआ। यात्रियों से भरी बफरनी ट्रांसपोर्ट की बस के चालक ने एक तीखे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया और वह अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गयी। इस हादसे में 15 यात्री घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने घायलों को निजी वाहनों और एंबुलेंस से स्थानीय अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र और शिवहर के सीएससी तक पहुंचाया। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सभी यात्रियों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

इधर, हादसे की सूचना मिलते ही पताही थानाध्यक्ष विनीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना प्रथम द्दष्टया तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही का प्रतीत हो रहा है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

 

 

#accident in Bihar

Source : Agency

आपकी राय

10 + 8 =

पाठको की राय