Tuesday, April 21st, 2026

51वां खजुराहो नृत्य समारोह: 25 घंटे तक नाचते रहेंगे नर्तक, बनेगा वर्ल्‍ड रिकार्ड

खजुराहो

 51वां खजुराहो नृत्य समारोह 20 फरवरी से 26 फरवरी 2025 तक आयोजित होने जा रहा है। यह अंतर्राष्ट्रीय नृत्य समागम अपनी भव्यता और विविधता के लिए प्रसिद्ध है। इसी के चलते इस साल कई नए आयाम और नई गतिविधियां जोड़ी जा रही हैं।

जिसमें शास्‍त्रीय नृत्यों में कथक, भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, ओडिसी आदि के साथ सबसे लंबा वृहद शास्त्रीय नृत्य मैराथन (रिले) की शुरआत आज ‘आदिवर्त‘ जनजातीय लोककला और राज्य संग्रहालय खजुराहो में की जा चुकी है। जिसमें दोपहर 2:00 बजे से लगभग 138 कलाकार निरंतर अलटरनेट नृत्य करते रहेंगे, और यह शिलशिला 20 फरवरी, 2025 की शाम तक जारी रहेगा।

गिनीज बुक ऑफ विश्व रिकॉर्ड के निश्चल बरोट ने बताया कि, यह लांगेस्ट इंडियन क्लासिकल डांस मैराथन रिले है, जो 25 घंटे तक लगातार चलेगा। दुनिया में पहली बार इस तरह का पहली बार क्लासिकल डांस मैराथन रिले आयोजित की जा रही है। जिसे मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा 25 घंटे तक लगातार करके एक नया कीर्तिमान बनाया जाएगा।

 

Source : Agency

आपकी राय

8 + 3 =

पाठको की राय