Tuesday, April 21st, 2026

नगर उंटारी में 100 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल एवं ट्रामा सेंटर होगा स्थापित

रांची

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से नेपाल हाउस सचिवालय, रांची में भवनाथपुर के विधायक अनंत प्रताप देव ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने नगर उंटारी में 100 बेड के आधुनिक अस्पताल और ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों समेत सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मांग पत्र सौंपा।

जनस्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए मंत्री डॉ. अंसारी ने 168 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। इसके तहत नगर उंटारी में 100 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल एवं ट्रामा सेंटर स्थापित किया जाएगा, जिसमें आधुनिक चिकित्सा संसाधन एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

डॉ. अंसारी ने कहा कि यह निर्णय क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को सशक्त बनाएगा और हजारों लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा उनके अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध होगी।

 

 

Source : Agency

आपकी राय

4 + 4 =

पाठको की राय