Monday, April 20th, 2026

परिश्रम की मिसाल: JPSC में सफलता पाने वाली चान्हों की दो बहनों ने बढ़ाया परिवार का मान


रांची

 झारखंड में जेपीएससी परीक्षा में चान्हों की 2 सगी बहनों ने सफलता हासिल की है। दिव्या भगत और विद्या भगत दोनों बहनों ने प्रशासनिक सेवा में अपनी जगह बनाई है।

दिव्या भगत ने जेपीएससी परीक्षा में 312वीं रैंक हासिल की है। दिव्या भगत की सगी बहन विद्या भगत ने जेपीएससी परीक्षा में 309 वीं रैंक हासिल की है। दोनों बहनें मूल रूप से चान्हों के पतरातू महुवा टोली की रहने वाली हैं, लेकिन वर्तमान में रांची हेहल में रहती हैं। दोनों बहनों की सफलता से उनके परिवार में खुशी का माहौल है।

दिव्या भगत और विद्या भगत के पिता बिरसा भगत और अन्य परिवार के सदस्य उनकी इस सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं। दोनों बहनों की इस सफलता से चान्हों के लोगों में खुशी और गर्व की भावना है।

 

 

Source : Agency

आपकी राय

2 + 8 =

पाठको की राय