Sunday, April 19th, 2026

साइबर अपराध पर शिकंजा: जामताड़ा पुलिस ने दबोचे 2 बड़े आरोपी, बरामद 10 लाख

जामताड़ा

झारखंड के जामताड़ा में करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सामुकपोखर और राजाबांध गांव में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 बड़े साइबर अपराधियों को 9 लाख 91 हजार रुपए नकद के साथ गिरफ्तार किया है।

अपराधियों के पास से 2 लैपटॉप, 5 मोबाइल, 6 सिम कार्ड और 6 एटीएम कार्ड भी बरामद किए गए हैं। जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार रितेश कुमार मंडल और पवन मंडल मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल, बिहार, आंध्र प्रदेश और असम के लोगों को टारगेट कर साइबर अपराध को अंजाम देते थे। ये दोनों युवक करमाटांड़ थाना क्षेत्र के मट्टांड और सुखलतांड गांव के रहने वाले हैं और उनका साइबर अपराध में लंबा आपराधिक इतिहास है। कई मामलों में वे वांछित भी थे।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह गिरफ्तारी करमाटांड़ थाना क्षेत्र में अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता है। इन दोनों अपराधियों के डिजिटल उपकरण और नकदी बरामद होने से साइबर अपराध में हो रही घटकों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। साइबर अपराधियों के खिलाफ सतकर्ता बनाए रखने का आश्वासन दिया है ताकि आम जनता ऑनलाइन ठगी और धोखाधड़ी से बच सकें।

 

 

#Jamtara Police#Cybercriminals Arrested

Source : Agency

आपकी राय

1 + 11 =

पाठको की राय