Monday, April 20th, 2026

झारखंड: बारिश में गिरा मकान, दुमका में मासूम की दर्दनाक मौत


दुमका

झारखंड के दुमका जिले में शुक्रवार सुबह भारी बारिश के कारण मकान ढह जाने से 10 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई और उसकी बड़ी बहन घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह घटना हंसडीहा थाना क्षेत्र के बामनखेता गांव में हुई। हंसाडीह पुलिस थाने के प्रभारी प्रकाश सिंह ने बताया कि बच्चे घर में थे और नाश्ता तैयार किया जा रहा था। तभी ईंट और गारे से बनी दीवार उनके ऊपर गिर गई। उन्होंने कहा, "स्थानीय लोगों ने मलबा हटाकर बच्चों को बचाया। एक बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए देवघर भेजा गया।" पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अमन कुमार के रूप में हुई है। उसकी बहन मासूम कुमारी (14) भी इस घटना में घायल हो गई।

 

 

Source : Agency

आपकी राय

10 + 12 =

पाठको की राय