Monday, April 20th, 2026

पटना स्थित आईजीआईएमएस के प्रिंसिपल ने आत्महत्या की धमकी दी, स्वास्थ्य मंत्री लिखा पत्र

पटना

 बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आई है। IGIMS के प्राचार्य डॉ रंजीत गुहा ने आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को पत्र लिखा है। उन्होंने IGIMS में प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है। डॉ गुहा ने एनाटॉमी के HOD पर प्रताड़ित करने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि वे अब पूरी तरह से निराश और तबाह हो चुके हैं।

IGIMS निदेशक डॉ बिंदे कुमार पर भी गंभीर आरोप
डॉ रंजीत गुहा ने IGIMS के निदेशक डॉ बिंदे कुमार पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि निदेशक ने नियमों को तोड़ते हुए संकाय प्रभारी की नियुक्ति की है। नियम के अनुसार, प्राचार्य ही संकाय प्रभारी होता है। डॉ गुहा का कहना है कि संकाय प्रभारी बनते ही उनके ऊपर अत्याचार किया जा रहा है। उनका प्राचार्य कार्यालय में कमरा खाली करा दिया गया है। उनके सभी कर्मचारी संकाय प्रभारी से डरे हुए हैं।

डॉ रंजीत गुहा ने अपने पत्र में लिखा है कि वे अत्यंत खतरनाक स्थिति से गुजर रहे हैं। उन्होंने निदेशक से शिकायत की, लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। डॉ गुहा का कहना है कि अब मेरे पास आत्महत्या के सिवा कोई उपाय नहीं है। डॉ गुहा के आरोपों से IGIMS में हड़कंप मच गया है। हालांकि अभी तक डॉ गुहा के आरोपों पर सरकार और अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। फिलहाल ये जांच का विषय है। जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि आरोपों में कितना दम है।

 

Source : Agency

आपकी राय

14 + 7 =

पाठको की राय