Saturday, April 18th, 2026

छठ पूजा के दौरान झारखंड में त्रासदी, घाट पर दो किशोरों की मौत

साहिबगंज

आज यानी 25 अक्टूबर को छठ पर्व की शुरूआत हो चुकी है। वहीं, इसी दिन झारखंड के साहिबगंज में मातम छा गया। दरअसल, यहां 2 किशोरों की डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक 3 किशोर पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत तालझारी प्रखंड में बासकोला घाट पर ‘अर्घ्य’ (छठ त्योहार से जुड़ी एक रस्म) की तैयारी करने गए थे। अनुष्ठान की तैयारी करने के वह नदी में नहाने लग गए। इस दौरान वह डूब गए। स्थानीय लोगों ने एक को बचा लिया जबकि दो किशोरों को बचाने में वह असफल हो गए।

घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया और दोनों किशोर के शवों को बरामद कर लिया गया। वहीं, पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

 

#Jharkhand Ghat#Accident#Chhath Puja

Source : Agency

आपकी राय

3 + 4 =

पाठको की राय