Tuesday, April 21st, 2026

झारखंड में पानी ही पानी, रांची, बोकारो समेत 11 जिलों में बाढ़ का खतरा

रांची

झारखंड में 48 घंटों से हो रही बारिश ने तबाही मचा दी है। लगातार हुई भारी बारिश के कारण बीते गुरुवार से अधिकतर नदियों और डैमों का जलस्तर काफी अधिक बढ़ गया।

भारी बारिश के कारण राज्य पानी में डूबने लग गया है। सड़कें तालाब बन गई हैं। गलियों में पानी इतनी भर गया है कि मानो नदी हो। लोगों के घरों में पानी भर गया है। कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। काफी दिनों से भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोग मानसून का इंतजार कर रहे थे, लेकिन यह बारिश लोगों के लिए बड़ी आफत बन गयी है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड के कम से कम 11 जिलों में अचानक बाढ़ आने की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने गुरुवार 19 जून 2025 को आईएमडी नेशनल फ्लैश फ्लड गाइडेंस बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी है। मौसम विभाग के इस बुलेटिन में बताया गया है कि निचले इलाकों में स्थिति गंभीर होगी।

मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड के बोकारो, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, रांची, सरायकेला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में भारी बारिश होगी। इसकी वजह से कहीं मध्यम तो कहीं भारी बाढ़ आने की आशंका है।

सबसे ज्यादा चिंता का विषय निचले इलाके हैं। इसलिए प्रशासन को समय रहते कदम उठाना चाहिए।

 

 

Source : Agency

आपकी राय

14 + 2 =

पाठको की राय