Saturday, April 18th, 2026

आप पार्टी प्रमुख ने केंद्र सरकार से मिडिल क्लास को राहत देने की मांग की, हमारा मेनिफेस्टो मिडिल क्लास के लिए है: केजरीवाल

नई दिल्ली
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव के बीच अब मिडिल क्लास को साधने के लिए एक बड़ा दांव चला है। आम आदमी पार्टी के प्रमुख ने केंद्र सरकार से मिडिल क्लास को राहत देने की मांग की है। उन्होंने केंद्र सरकार के सामने 7 मांगें रखते हुए इसे मिडिल क्लास के लिए अपना मेनिफेस्टो बताया है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी देश में पहली बार मिडिल क्लास के लिए मेनिफेस्टो जारी कर रही है। हालांकि, इसमें उन्होंने कोई वादा नहीं किया कि यदि उनकी चौथी बार दिल्ली में सरकार बनी तो किस तरह मिडिल क्लास को राहत पहुंचाई जाएगी, बल्कि उन्होंने केंद्र सरकार के सामने 7 मांगें रखीं हैं और कहा कि यही उनका मिडिल क्लास के लिए मेनिफेस्टो है।

केजरीवाल की 7 मांगें
1- शिक्षा का बजट 2 पर्सेंट से बढ़ाकर 10 पर्सेंट की जाए। प्राइवेट स्कूलों की फीस पर लगाम लगाई जाए पूरे देश में।
2- उच्च शिक्षा के लिए सब्सिडी और स्कॉलरशिप दिए जाएं।
3- हेल्थ का बजट भी बढ़ाकर 10 पर्सेंट किया जाए और हेल्थ इंश्योरेंस से टैक्स हटाया जाए।
4- इनकम टैक्स छूट सीमा को कम से कम 10 लाख किया जाए।
5- आवश्यक वस्तुओं के ऊपर से जीएसटी खत्म हो।
6- सीनियर सीटीजन्स के लिए मजबूत रिटायरमेंट प्लान और पेंशन की योजनाएं बनाई जाए और देशभर के सभी अस्पतालों में मुफ्त इलाज मिले।
7- बुजुर्गों को रेलवे में पहले 50 पर्सेंट की छूट मिलती थी, उसे दोबारा चालू किया जाए।

 

#Kejriwal

Source : Agency

आपकी राय

9 + 4 =

पाठको की राय