Saturday, April 18th, 2026

विधानसभा चुनावों के पूर्व कांग्रेस हर जिले में 'जय बापू-जय भीम- जय संविधान' सम्मेलन करेगी

पटना
इस वर्ष राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों के पूर्व कांग्रेस हर जिले में 'जय बापू-जय भीम- जय संविधान' सम्मेलन करेगी। यह जानकारी कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी के अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने दी।

फरवरी महीने में आयोजित होंगे कार्यक्रम
डॉ. सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस के साथ ही राज्य कांग्रेस की योजना इस आयोजन की थी। फरवरी के पहले सप्ताह से यह कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है।
इसके लिए जल्द ही अलग से जिलों में संयोजक भी नियुक्त किए जाएंगे। चंपारण से आयोजन संभावित है। इसके बाद बक्सर, सासाराम व अन्य जगह यह आयोजन होगा।

जाति आधारित गणना पर बोले प्रदेश अध्यक्ष
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी द्वारा बिहार की जाति आधारित गणना को फर्जी बताने से जुड़े एक सवाल पर कहा कि लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हर जगह जाति आधारित जनगणना को लेकर अपना पक्ष रखते रहे हैं। वहीं, बिहार सरकार जिस जाति आधारित गणना की बात करती है, उसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है।

 

Source : Agency

आपकी राय

9 + 11 =

पाठको की राय