Monday, April 20th, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री अर्जुन सिंह के निधन पर दी श्रद्धांजलि

भोपाल  
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय जनता पार्टी और जनसंघ के समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ता वरिष्ठ नेता श्री अर्जुन सिंह के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र एवं समाज सेवा के लिए आजीवन समर्पित रहे श्रद्धेय अर्जुन सिंह के निधन का समाचार अत्यधिक दु:खद है। मूलत: रीवा निवासी स्व. सिंह का सारा जीवन लोक कल्याण और जनसेवा के लिए समर्पित रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व. सिंह ने जनसंघ और भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के रुप में जीवनपर्यंत माँ भारती की सेवा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मेरी भगवान महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजन को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें। उल्लेखनीय है कि श्री अर्जुन सिंह का रविवार को प्रात: भोपाल के बंसल अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनकी अंत्यष्टि गृह नगर रीवा में सोमवार को होगी।

 

 

Source : Agency

आपकी राय

7 + 2 =

पाठको की राय