Saturday, April 18th, 2026

आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग मनोज श्रीवास्वत ने 1 जनवरी को पदभार ग्रहण किया

भोपाल

आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग मनोज श्रीवास्वत ने 1 जनवरी को पदभार ग्रहण किया। श्रीवास्तव ने पदभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों की बैठक लेकर आयोग की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग अभिषेक सिंह ने आयोग द्वारा स्थानीय निकायों के चुनाव में किये जा रहे नवाचारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान आयोग के उप सचिव मनोज मालवीय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सामान्य प्रशासन विभाग ने उनकी नियुक्ति संबंध आदेश जारी कर दिए है। आदेश के अनुसार श्रीवास्तव की नियुक्ति 6 वर्ष या 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने, जो भी पहले हो तक की अवधि के लिए होगी। मनोज श्रीवास्तव 1987 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। उनको प्रशासनिक काम का अच्छा अनुभव है। इससे प्रदेश में राज्य निर्वाचन के माध्यम से होने वाले चुनाव के संचालन को प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

श्रीवास्तव प्रदेश सरकार के विभागों में कई अहम पदों पर रहे। वह 2021 में पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए थे। श्रीवास्तव को केंद्रीय हिंदी संस्थान से स्वामी विवेकानंद पुरस्कार और 'अंतर्राष्ट्रीय विमानन पुरस्कार' से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा, वे महात्मा गांधी द्वारा स्थापित राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के हिंदी भवन से प्रकाशित साहित्यिक पत्रिका 'अक्षरा' के प्रधान संपादक भी हैं।

 

 

#Manoj Shrivastava

Source : Agency

आपकी राय

6 + 7 =

पाठको की राय