Sunday, April 19th, 2026

कल दोपहर चार से मंत्रिपरिषद् की बैठक

रांची

झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 25 मार्च यानी कल अपराह्न 4 बजे विधानसभा की बैठक के तुरंत बाद झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन ) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी. मंत्रिमंडल सचिवालय एंव निगरानी विभाग (समन्वय) ने इसकी आधिकारिक जानकारी दे दी हैं. इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं. इसमें सदन में उठाए गए मुद्दों पर भी इसमें विचार किया जाएगा. सरकार उन विषयों पर चर्चा कर सकती है जो हाल ही में विधानसभा में सुर्खियों में रहे हैं.

बड़े फैसलों की उम्मीद
बता दें कि इस बैठक में आर्थिक, सामाजिक और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े बड़े फैसले लिए जा सकते हैं. पिछली बैठकों में भी सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं, बुनियादी ढांचे के विकास और रोजगार को बढ़ावा देने के संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए थे. ऐसे में इस बार भी नई घोषणाएं होने की संभावना है.

 

Source : Agency

आपकी राय

6 + 8 =

पाठको की राय