Sunday, April 19th, 2026

महिलाओं के लिए खुशखबरी! करमा पर्व पर ट्रांसफर हुई मंईयां सम्मान योजना की किस्त

रांची

झारखंड सरकार की महत्वकांक्षी योजना “मंईयां सम्मान योजना”  इन दिनों काफी चर्चा में है। वहीं प्रदेश सरकार ने करमा पर्व के खास मौके पर रांची जिले की महिलाओं को एक बड़ी खुशखबरी दी है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की 3,78,641 महिलाओं के बैंक खातों में अगस्त माह की किश्त ट्रांसफर कर दी गई है। राज्य सरकार ने कुल ₹94 करोड़ 66 लाख 2 हजार 500 रुपये सीधे हस्तांतरित किए हैं। बता दें कि झारखंड की सबसे महत्वपूर्ण योजना मंईयां सम्मान योजना के तहत सभी महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की राशि भेजी जाती है।

बता दें कि झारखंड में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार ने मंईयां सम्मान योजना को लागू किया है। जानकारी हो कि इस योजना की शुरूआत में महिलाओं को 1000 रुपये की राशि दी जाती थी लेकिन विधानसभा चुनाव होने के बाद यह राशि बढ़ाकर 2500 रुपये कर दी गई है। इस योजना के तहत सिर्फ 18 वर्ष से 50 वर्ष की महिलाओं को सम्मान राशि दी जाती है। प्रदेश में इस योजना का लगभग 70 लाख महिलाओं को लाभ मिल रहा है।
 

 

 

Source : Agency

आपकी राय

5 + 3 =

पाठको की राय