Saturday, April 18th, 2026

3211 दिन के इंतजार के बाद केएल राहुल का धमाकेदार शतक, जानें टूटे ये 5 बड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली 
केएल राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में जारी पहले टेस्ट में शतक जड़ कमाल कर दिया है। यह उनके टेस्ट करियर का 11वां तो बतौर ओपनर 10वां शतक है। वहीं घर पर उनके बल्ले से यह शतक 9 साल के लंबे अंतराल बाद आया है। पिछली बार 2016 में राहुल ने भारतीय सरजमीं पर सेंचुरी जड़ी थी, तब वह इंग्लैंड के खिलाफ 199 के स्कोर पर आउट हुए थे। इस बार वह 100 रन पर ही विकेट दे बैठे, लंच ब्रेक के बाद राहुल एक भी रन नहीं जोड़ पाए। हालांकि उन्होंने अपने इस शतक के दम पर कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। आईए इनमें से 5 रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।
 
केएल राहुल ने खत्म किया 3211 दिनों का सूखा
भारतीय सरजमीं पर केएल राहुल के पहले और दूसरे शतक के बीच 3211 दिनों का अंत है, जो किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे बड़ा गैप है। इससे पहले आर अश्विन ने 2013 के बाद 2021 में सेंचुरी जड़ी थी, उनके पहले और दूसरे शतक के बीच 2655 दिनों का गैप था। राहुल ने आखिरकार इस सूखे को खत्म कर दिया है।
घरेलू मैदान पर दो टेस्ट शतकों के बीच सबसे अधिक पारियां-

केएल राहुल को घर पर दूसरा शतक जड़ने के लिए 26 पारियां लगी। उन्होंने इस मामले में कपिल देव और अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ियों की बराबरी की है। इस लिस्ट में आर अश्विन टॉप पर हैं।

36- आर अश्विन
32- सैयद किरमानी
27- चंदू बोर्डे
26- विजय मांजरेकर/पॉली उमरीगर/कपिल देव/अजिंक्य रहाणे/केएल राहुल

बतौर भारतीय ओपनर सबसे ज्यादा सेंचुरी
बतौर भारतीय ओपनर केएल राहुल सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस मामले में रोहित शर्मा और गौतम गंभीर का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने पारी का आगाज करते हुए टेस्ट में 9-9 सेंचुरी ठोकी थी। वहीं अब केएल राहुल के आगे मुरली विजय (12), वीरेंद्र सहवाग (22) और सुनील गावस्कर (33) हैं।

WTC में बतौर भारतीय ओपनर केएल राहुल का 5वां शतक
WTC में बतौर भारतीय ओपनर केएल राहुल सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में केएल राहुल से आगे निकल चुके हैं। अब उनके आगे यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा हैं। रोहित के नाम सर्वाधिक शतक का रिकॉर्ड है।

9- रोहित शर्मा
6- यशस्वी जयसवाल
5- केएल राहुल
4- मयंक अग्रवाल

WTC में सबसे ज्यादा शतक
वहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बतौर भारतीय सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में उन्होंने विराट कोहली को पछाड़ ऋषभ पंत की बराबरी कर ली है। इन दोनों खिलाड़ियों के नाम अब WTC में 6-6 शतक हैं। रोहित शर्मा और शुभमन गिल 9-9 शतक के साथ टॉप पर हैं।

9- रोहित शर्मा
9-शुभमन गिल
6-ऋषभ पंत
6- यशस्वी जयसवाल
6 - केएल राहुल*
5-विराट कोहली
4 - मयंक अग्रवाल
4-रवींद्र जड़ेजा

 

 

#KL Rahul

Source : Agency

आपकी राय

12 + 2 =

पाठको की राय