Saturday, April 18th, 2026

पावर स्टार पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा – विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा

पटना

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है। इसी बीच भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 नहीं लड़ने का ऐलान किया है।

दरअसल, पवन सिंह ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा, "मैं पवन सिंह अपने भोजपुरीया समाज से बताना चाहता हूँ कि मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं किया था और नाहीं मुझे विधानसभा चुनाव लड़ना है। मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और रहूंगा"

 

 

#Pawan Singh#assembly elections.

Source : Agency

आपकी राय

15 + 1 =

पाठको की राय