Monday, April 20th, 2026

धनबाद में सिक्योरिटी गार्ड का मर्डर, खून से लथपथ मिला शव

धनबाद

झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। दरअसल यहां सिक्योरिटी गार्ड की पत्थर से कूच-कूच कर हत्या कर दी गई।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 45 वर्षीय श्री राम कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड मिथलेश रवानी के रूप में हुई है। मृतक मिथलेश रवानी केंदुआडीह थाने से कुछ दूरी पर श्रीराम कंपनी के रखे पाईप का देख रेख का काम करता था। वहीं आज यानी शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ शव देख पुलिस को सूचित किया।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही केंदुआडीह पुलिस घटना स्थल पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल मे जुट गई। वही केंदुआडीह थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने कहा कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। अपराधी जल्द ही पुलिस के शिकंजे में होगे।

 

Source : Agency

आपकी राय

2 + 10 =

पाठको की राय